क्राइम

मोटरसाइकिल आपस में टकराई, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Share

road accident

सुंद्रेल-बिजवाड़ (दिनेशचंद्र पंचोली)। दो मोटरसाइकिल में काटाफोड़-बिजवाड़ रोड पर सुंद्रेल-बधावा के बीच माता मंदिर के सामने सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज कन्नौद के अस्पताल में किया जा रहा है। दुर्घटना गुरुवार शाम की है। घायल को डायल 100 की सहायता से कन्नौद के अस्पताल पहुंचाया गया।

बिजवाड़ चौकी प्रभारी कैलाश परमार व दिलीप बेडवाल ने बताया कि इस दुर्घटना में सूरजकुंड बधावा निवासी तेरसिंह चौहान उम्र तकरीबन 35 साल एवं राहुल नंदलाल उम्र 30 साल निवासी गुड़बेल की मौत हो गई। राहुल का साथी गुड़बेल निवासी राजेश बद्री गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मृतकों के शवों का सुबह पीएम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button