• Sun. Jul 20th, 2025

    सतपुड़ा एकेडमी वंडर किड्स में उत्साह से मनाया बाल दिवस

    ByNews Desk

    Nov 14, 2024
    bal divas
    Share

    bal divas

    • मुख्य आकर्षण मिकी माउस रहा, पुरस्कार पाकर खुशी से झूम उठे नन्हें बच्चे
    • संस्था बच्चों के सर्वांगीण विकास के तत्पर- रायसिंह सेंधव

    देवास (दिनेश सांखला)। गुरुवार को सतपुड़ा वंडर किड्स स्कूल में बच्चों के लिए बाल दिवस समारोह आयोजित किया गया। बाल दिवस कार्यक्रम खुशी और उत्साह से भरा हुआ था और बेहद सफल रहा। इस अवसर पर मुख्य आकर्षण एक बड़ा मिकी माउस था, जिसने बच्चों का स्वागत किया और हंसी-खुशी का माहौल बनाया। एक सॉफ्ट टॉय सेंटर और जादुई कुर्सी का खेल भी यहां आकर्षण का केंद्र बना। वहीं संगीत और नृत्य प्रदर्शन ने बच्चों का मनोरंजन किया। बच्चों ने उत्साह से नृत्य किया और खेल के मैदान में खूब मस्ती की। बच्चों ने सभी गतिविधियों का आनंद लिया।

    bal divas

    इस अवसर पर सभी बच्चों को स्वल्पाहार कराया और आकर्षक उपहार भी दिए, जिससे यह दिन और भी खास बन गया। इस अवसर पर बच्चों ने गीत, कहानी, कविता, भाषण आदि के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। इनमें नन्हा मुन्ना राही हूं…, लकड़ी की काठी… के साथ विभिन्न प्रस्तुतियां शामिल थीं। विद्यार्थियों ने पूरे दिन मनोरंजक कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया।

    satpura academy

    इस अवसर पर वैभव विहार शिक्षा समिति अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने बच्चों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि संस्था बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है। बाल मेला बच्चों में छुपी प्रतिभाओं को निखारने का काम करता है। शिक्षा के साथ ही हम बच्चों के मनोरंजन एवं खेल गतिविधियों में भी भागीदार बनें, यह हमारा प्रयास होता है। संस्था द्वारा आगे भी ऐसी गतिविधियां जारी रहेंगी।

    dewas

    इस अवसर पर संस्था संचालक भानूप्रतापसिंह सेंधव, प्राचार्य वीएस जॉब, वंडर किड्स की को-ऑर्डीनेटर सोमाली घोष, रचना सेंधव ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।

    lic

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *