धर्म-अध्यात्म

शासकीय स्कूल में तुलसी विवाह के लिए बच्चों ने सजाया गन्ने से सुंदर मंडप

Share

tulsi vivah

देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में देवउठनी एकादशी के अवसर पर तुलसी विवाह किया गया। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि विद्यालय के बच्चों को भारतीय संस्कृति से परिचित कराने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

तुलसी विवाह के लिए बच्चों ने गन्ने से सुंदर मंडप सजाया। तुलसी माता को ओढ़नी उड़ाई एवं कलात्मक रंगोली बनाई। सभी बच्चों ने श्रद्धापूर्वक तुलसी माता का विवाह शालिग्रामजी के साथ करवाया एवं पूजन किया। सभी के लिए मंगल कामना की गई। तुलसी माता की पूजा के पश्चात सभी को पटाखे एवं मिठाई वितरित की गई। विद्यालय में तुलसी विवाह का यह 24वां आयोजन था। कक्षा सातवीं के अमन मालवीय ने बताया कि सनातन धर्म में देवउठनी एकादशी का बहुत महत्व है। इसे प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है। कार्यक्रम का संचालन बाल कैबिनेट के सदस्यों ने किया।

lic

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button