क्राइम

जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने पर आदतन आरोपी गिरफ्तार

Share

dewas crime news

– जिलाबदर आदेश का उल्लंघन कर देवास जिले में घूमता पाया गया

देवास। पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद ने जिलाबदर आरोपियों की सख्त निगरानी और उनके देवास जिले में प्रवेश करने पर तत्काल गिरफ्तारी के आदेश जारी किए थे। इस निर्देश के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीरसिंह भदौरिया और नगर पुलिस अधीक्षक दीशेष अग्रवाल ने थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौरसिया को जिलाबदर आरोपियों पर कड़ी निगरानी रखने और चेकिंग करने के निर्देश दिए।

शनिवार 9 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली, कि जिलाबदर अखिलेश पिता लालजीराम बामनिया (उम्र 21 वर्ष, निवासी गणेशपुरी, देवास) धुनी मंदिर गेट के पास मल्हार कॉलोनी देवास में देखा गया। सूचना के आधार पर, पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ जिला दंडाधिकारी देवास के आदेश जिलाबदर के तहत देवास और उससे सटे जिलों में प्रवेश पर एक वर्ष का प्रतिबंध था। आरोपी के प्रतिबंधित क्षेत्र में पाए जाने पर धारा 14 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत आरोपी को न्यायालय देवास में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button