आपका शहर

टोंकखुर्द में मनाया जा रहा है न्यायोत्सव

Share

Tonk khurd news
– न्यायाधीश श्री सोलंकी ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। तहसील विधिक सेवा समिति ने विधिक सेवा सप्ताह शुभारंभ के तहत न्यायालय परिसर से बाइक रैली का आयोजन किया।

बाइक रैली को न्यायाधीश बीएस सोलंकी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई फिर से न्यायालय परिसर पहुंची। जहां इसका समापन किया गया।

न्यायाधीश श्री सोलंकी ने बताया कि 9 नवंबर को विधिक सेवा दिवस मनाया जाना है, जिसके चलते 4 से 9 नवंबर तक न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसमें विधिक सेवा योजनाओं के प्रचार-प्रसार और योजनाओं का लाभ लेने के बारे में विहित प्रक्रिया की जानकारी और जन-सामान्य तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से साप्ताहिक जागरूकता और साक्षरता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इस दौरान न्यायाधीश गण, न्यायालय कर्मचारी और अभिभाषक गण मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button