धर्म-अध्यात्म

विधायक गायत्री राजे पवार ने किया गोवर्धन पूजन

Share

गोवर्धन पूजा

देवास। पशु चिकित्सा विभाग, संस्था अभिरंग एवं नगर निगम देवास द्वारा संयुक्त रूप से स्थानीय शंकरगढ़ स्थित गौशाला में गोवर्धन एवं गौमाता पूजन का आयोजन किया गया।

विधायक गायत्री राजे पवार द्वारा गौशाला में विधि-विधान के साथ गोवर्धन पूजन एवं गौ माता पूजन के साथ गौ रक्षकों व गौशाला में सहयोग प्रदान करने वाली संस्थाओं, नागरिकों व संस्था अभिरंग के पदाधिकारियों, उपसंचालक पशु चिकित्सा, अंशुल गुप्ता, नितिन गोयल, राजा भैया, स्वनिल जैन, अजय बरगोेदिया, रिंकेश जैैन, जितेंद्र वर्मा, निलेश छाबड़ा, बसंत वर्मा, संदीप बैरागी, शैलू दीदी, माही दीदी, झूमी दीदी, दुर्गा दीदी, शांतिलाल, अश्विन नारायण को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। संक्षिप्त कार्यक्रम में नन्हें बालक-बालिकाओं द्वारा भगवान श्रीकृष्ण एवं गोपियों की वेशभूषा में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया तथा युवकों द्वारा पेंचक सिलाट की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर लोक निर्माण समिति अध्यक्ष गणेश पटेल, पार्षद राहुल दायमा, भूपेश ठाकुर, राजा अकोदिया, पार्षद प्रतिनिधि रामचरण पटेल, मुकेश मोदी, बाबू यादव संजयसिंह ठाकुर, सहित गौशाला संयोजक आनंद कोठारी उपस्थित रहे। सौरभ त्रिपाठी, जितेन्द्र सिसोदिया, जेपी वर्मा, हरेन्द्रसिंह ठाकुर, अशोक देशमुख द्वारा विधायक का स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button