• Mon. Aug 18th, 2025

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धर्मपत्नी के साथ उज्जैन में मनाया करवा चौथ पर्व

    ByNews Desk

    Oct 21, 2024
    Share

    उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धर्मपत्नी सीमा यादव के साथ उज्जैन स्थित निज निवास पर करवा चौथ का पर्व मनाया।

    करवा चौथ के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की धर्मपत्नी सीमा यादव ने चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा की और पति डॉ. यादव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पत्नी सीमा को जल ग्रहण करवाकर व्रत खुलवाया। इसके पूर्व यादव दंपती ने विधि-विधान से करवा माता पूजा की। इस अवसर पर करवा माता की कथा भी हुई।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *