क्राइम

शासकीय उचित मूल्य दुकान देवली के विक्रेता एवं प्रबंधक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज

Share

fir

  • भौतिक सत्यापन में 103 क्विंटल गेहूं व 111 क्विंटल से अधिक फोर्टिफाइड चावल कम मिले थे

देवास। जिला आपूर्ति अधिकारी देवास ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत वितरित किए जा रहे खाद्यान्न के वितरण की मॉनिटरिंग के लिए अनुभाग टोंकखुर्द अंतर्गत सेवा सहकारी संस्था द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान देवली की जांच की गई।

जांच के दौरान भौतिक सत्यापन में 103.67 क्विंटल गेहूं, 111.86 क्विंटल फोर्टिफाईड चावल कम पाया गया एवं 4.94 क्विंटल नमक अधिक पाए जाने एवं पात्र उपभोक्ताओं को पात्रता अनुसार राशन वितरण न करने पर विक्रेता मदन सोनी निवासी देवली एवं प्रबंधक राजेंद्र शर्मा निवासी टोंकखुर्द के विरूद्ध थाना टोंकखुर्द में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button