धर्म-अध्यात्म

शारदीय नवरात्र में मां की आराधना में लीन भक्त

Share

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। गांव सहित क्षेत्र में नौ दिवसीय जगत जननी मां जगदम्बे का नवरात्रि पर्व भक्ति भाव से मनाया जा रहा है।

माता मंदिरों तथा विभिन्न स्थानों पर नवदुर्गा उत्सव समितियों द्वारा विशेष विद्युत सज्जा कर आकर्षक पंडाल के निर्माण किए गए हैं, जिन पर प्रतिदिन सुबह-शाम मां की आरती कर प्रसाद वितरण किया जा रहा है।

इसी कड़ी में नगर के अंबे माता चौराहे पर स्थित मां कात्यायनी मंदिर व नर्सिंग मोहल्ले में नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा भी मां की प्रतिमा विराजित की गई है। रात्रि को आरती पश्चात कन्याओं द्वारा मां की प्रतिमा के समक्ष आकर्षक गरबा नृत्य कर मां की आराधना की जा रही है।

मंदिर के पुजारी राजेंद्र उपाध्याय व अंतिम उपाध्याय ने बताया कि प्राचीन कात्यायनी माता मंदिर पर श्रद्धालुओं द्वारा महाआरती के बाद रोज तीन से चार श्रद्धालुओं का मन्नत पूरी होने पर तुलादान किया जा रहा है।

आज मन्नत पूरी होने पर प्रहलाद गिरी गोस्वामी की धर्म पत्नी गीताबाई का केले से तुलादान हुआ। एक शाम मां कात्यायनी के नाम भक्तिमय बाबा भजन मंडली द्वारा रास गरबा का आयोजन हो रहा है।मां कात्यायनी के दरबार में रात 8 बजे माताजी की महाआरती की जा रही है। इसके बाद नन्ही बालिकाएं व महिलाओं का गरबा शुरू किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button