देवास

Dewas weather जिले में 40 इंच से अधिक बारिश, औसत के लिए 2 इंच की जरूरत

Share

Dewas weather
देवास। जिले में मानसून अपने अंतिम दौर में है। इस दौरान बारिश का क्रम फिर से शुरू हो गया है। जिलेभर में बारिश हो रही है। कुछ देर की बारिश के बाद मौसम खुल भी रहा है।

जिले में इस मानसून सत्र में अब तक 1020.67 मिमी अर्थात 40.18 इंच बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। जिले की औसत बारिश 1067.8 अर्थात 42 इंच है। अभी लगभग 2 इंच बारिश की और जरूरत है।

जिले में पिछले 24 घण्टे में 192 मिमी बारिश हुई, जो औसत रूप से 21.33 मिमी है। पिछले 24 घण्टे में देवास में 3 मिमी, टोंकखुर्द में 1 मिमी, सोनकच्छ में 4 मिमी, हाटपीपल्या में 60 मिमी, बागली में 33 मिमी, उदयनगर में 30 मिमी, कन्नौद में 1 मिमी, सतवास में 60 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जिले में अब तक सबसे अधिक बारिश 1218 मिमी अर्थात लगभग 48 इंच सतवास में हुई है।
पिछले साल इस समय तक 1106.17 मिमी अर्थात 43.55 इंच बारिश हुई थी।

इंटरनेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार वातावरण में 76 प्रतिशत आद्रता है। हवा की गति 8 किमी प्रति घण्टे है। अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहेगा। दोपहर बाद बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button