राजनीति

भौंरासा में विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने बनाए भाजपा के नए सदस्य

Share

dewas news

भौंरासा (मनोज शुक्ला)। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में डॉ. मोहन यादव की सरकार है, जिसने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई है। सरकार ने किसी के साथ कोई भी योजना में भेदभाव नहीं किया है। हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। घर-घर में लाडली बहना और लाडली लक्ष्मी है।

उक्त बात सोनकच्छ विधायक डॉ राजेश सोनकर ने नगर भौंरासा में कही। विधायक डॉ. सोनकर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि हमें भाजपा का हाथ मजबूत करने के लिए भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के साथ सदस्यता अभियान से जोड़ना है। सदस्यता की ताकत ही चुनाव में जीत की राह आसान करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए कार्य कर रहे हैं। नगर में विधायक डॉ सोनकर ने भाजपा के नए सदस्य बनाए, साथ ही नगर के कार्यकर्ताओं से नए सदस्य बनाने का आह्वान किया।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जोशी, उपाध्यक्ष जयसिंह राणा, पार्षद प्रतिनिधि छोटेलाल लोधी, पार्षद सचिन यादव, पार्षद प्रतिनिधि विनोद डोडिया, अनिल चावड़ा, प्रदीप मंत्री, नरेंद्र माली, मुकेश कुमावत, राहुल मूंदड़ा, मौसम माली, विनायक माली, शिवा मित्तल आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button