• Tue. Aug 12th, 2025

    पेंशन सत्याग्रह यात्रा का शहर में हुआ आगमन

    ByNews Desk

    Sep 14, 2022
    Share

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा जब तक पेंशन नहीं मिलती, तब तक जारी रहेगा आंदोलन

    देवास। राज्य शिक्षक संघ की पेंशन सत्याग्रह न्याय यात्रा का शहर में आगमन हुआ। यात्रा के नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव कर रहे हैं। यात्रा के आगमन पर बड़ी संख्या में शिक्षकों ने उपस्थित होकर नारेबाजी की और पेंशन के लिए संघर्ष लगातार जारी रखने की बात कही।

    प्रदेश अध्यक्ष श्री यादव व दिनेश शुक्ला का स्वागत प्रदेश महामंत्री अर्जुनसिंह चावड़ा, राज्य शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हिमरतसिंह तोमर, पुरानी पेंशन सयुंक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तमसिंह सिसोदिया, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ज्योति वाडेकर, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेष राठौर व मनोज बैरागी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब तक पेंशन की पात्रता नहीं होती, तब तक हमारी यात्रा एवं आंदोलन जारी रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हजारीलाल चौहान, बिसनसिंह तोमर, भीमसिंह, मोहन मंडलोई, मुकेश पाटीदार, राजू सातपुते, राजेश शर्मा, रामलखन चौहान, प्रवीण पारस, मनीषा चौहान, नजमा शेख, योगेंद्रसिंह चौहान, रंजीतसिंह खींची, अनिता पंचोली, कीर्ति तेलंग आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मनोज बैरागी ने किया व आभार अर्जुनसिंह चावड़ा ने माना।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *