धर्म-अध्यात्म
नगर में जगह-जगह विराजे बप्पा, प्रतिदिन किया जा रहा श्रृंगार

भौंरासा (मनोज शुक्ला)। नगर में गणेश चतुर्थी से लेकर पांच दिवसीय गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। प्रतिदिन भगवान गणेशजी का आकर्षक श्रृंगार भी किया जाता है।

वही प्रतिदिन भव्य आरती का अयोजन भी किया जाता है। बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जोशी, उपाध्यक्ष जयसिंह राणा सहित अन्य पदाधिकारियो व नगरवासियों द्वारा नगर के विभिन्न पंडालों में जाकर भगवान श्री गणेश जी की भव्य आरती उतारी गई।

नगर में नवमी के दिन एक चल समारोह भी निकाला जाता है, जिसमें झांकी व अखाड़े भी शामिल होते है। उसके पश्चात् श्री गणेशजी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है।




