आपका शहरधर्म-अध्यात्म

दशमी पर निकला चल समारोह, लगे रामदेवजी के जयकारे

– डीजे पर थिरके श्रद्धालु, चलित झांकियां रही आकर्षण का केंद्र
बेहरी। लोक देवता रामदेवजी की दशमी पूरे भारतवर्ष के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी उत्साह के साथ मनाई गई। बाबा रामदेवजी के मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाया। मंदिरों में सुबह से लेकर रात तक विभिन्न आयोजन हुए। मान-मन्नत करने वालों ने दाल-बाटी चूरमा बनाया और इसे प्रसाद के रूप में वितरित किया।


बेहरी में भी रामदेवजी की दशमी का विशेष उत्साह दिखाई दिया। सुबह से रात तक रामदेवरा मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन व पूजन के लिए। जिनकी मन्नत पूरी हुई, उन्होंने प्रसाद चढ़ाया। अधिकतर परिवारों में आज दाल-बाटी चूरमा बनाया गया। गौरतलब है कि रामदेव जी भगवान को चूरमे का भोग लगाया जाता है। मान-मन्नत करने वाले थाल भरकर चूरमा बनाते हैं और उसे प्रसाद के रूप में बांटते है। बेहरी मुख्यालय पर भी चल समारोह भी निकाला गया। श्रद्धालुओं द्वारा चलित झांकियाें का निर्माण किया गया। मनमोहक लाइटिंग से झांकियां आकर्षक हो गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु झांकियों को निहारने के लिए आए। कलाकारों ने झांकी निर्माण के दौरान अद्भुत कलाकारी की, जिससे झांकी देखने वाले भाव-विभोर हो उठे। पूरे नगर में चल समारोह निकाला गया। श्रद्धालु इस दौरान रामदेव भगवान के जयकारे लगाते रहे। अनेक स्थानों पर चल समारोह में प्रतीक रामदेव जी महाराज की पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने भजनों पर उत्साह के साथ नृत्य भी किया। पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा। रात्रि में भजन-कीर्तन भी हुए। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह के साथ रामदेवजी की दशमी मनाई गई।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button