आपका शहर

बागली विधानसभा युवा कांग्रेस की बैठक आयोजित

Share

बागली (हीरालाल गोस्वामी)। बागली विधानसभा युवा कांग्रेस की बैठक युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिलीप गुर्जर के नेतृत्व में संपन्न हुई।

बैठक में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कोडिनेटर अनूप शर्मा, जिला अध्यक्ष जितेंद्रसिंह गौड़ ने बताया आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी कार्यकर्ता लग जाए एवं एक बूथ पर पांच यूथ की टीम हर बूथ पर तैयार करें। ज्यादा से ज्यादा युवा कांग्रेस के साथी जोड़ें। आने वाले समय में निश्चित ही कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। बैठक में बागली विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ता ने भाग लिया।

ब्लॉक कांग्रेस बागली अध्यक्ष अंकित गामी, ब्लॉक कांग्रेस सतवास अध्यक्ष कपिल पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अर्पित जयसवाल, राजन चौहान, हीरा जाट, मिंटू गुर्जर, कपिल वैष्णव, पंकज वैष्णव, कान्हा टांक, कमलेश परमार, रिजवान भंडारी, अजहर काजी, अभिषेक भट्ट, राजेश पटेल, आयुष यादव, रवि दूधिया, जितेंद्र कुशवाहा, नरेंद्र गुर्जर, ललित सोनी, दिलीप यादव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button