स्पोर्टस

Sports राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में मयंक ने जीता स्वर्ण एवं रजत पदक

Share

देवास। नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 1 के खेल शिक्षक मिर्जा मुशाहिद बैग ने बताया कि भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता मेें विद्यालय के छात्र मयंक तामोड़ ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक एवं 4 गुणा 400 रिले दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। इस दोहरी उपलब्धि पर संस्था के प्राचार्य राजेंद्रकुमार खत्री एवं प्रभारी कैलाशचंद्र गुप्ता ने मयंक को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। केके मिश्रा, राधेश्याम सोलंकी, अनीस शेख, मनोहर पटेल, कैलाशनारायण शुक्ला, अनुज जायसवाल, हबीब शेख, राजेश निगम, सरिता पाटीदार आदि स्टॉफ सदस्यों ने मयंक को बधाई दी। मयंक का चयन राष्ट्रीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो आगामी दिवसों में आयोजित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button