आपका शहरदेवासप्रशासनिक

डोल ग्यारस पर 6 सितंबर को रहेगा स्‍थानीय अवकाश

Share

देवास। जिले में कन्नौद एवं बागली अनुभाग क्षेत्र में डोल ग्यारस 6 सितंबर मंगलवार को स्‍थानीय अवकाश रहेगा। उल्‍लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी चंद्रमौली शुक्‍ला ने वर्ष 2022 के लिए देवास जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। घोषित किए गए अवकाशों में दशहरे का दूसरा दिन 6 अक्‍टूबर गुरुवार को संपूर्ण अनुभाग क्षेत्र देवास और सोनकच्‍छ में स्‍थानीय अवकाश रहेगा। दीपावली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) 25 अक्‍टूबर मंगलवार को संपूर्ण जिले में अवकाश रहेगा। यह घोषित स्‍थानीय अवकाश कोषागारों/उप कोषागारों एवं बैंकों पर लागू नहीं होंगे।

——————————————————————

देवास जिले में अबतक 1174.29 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

देवास। जारी मानसून सत्र में 5 सितंबर तक की स्थिति में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अब तक औसत रूप से कुल 1174.13 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक देवास में 905 मिमी, टोंकखुर्द में 1229 मिमी, सोनकच्छ में 1513 मिमी, हाटपीपल्या में 893 मिमी, बागली में 1077 मिमी, उदयनगर में 953.60 मिमी, कन्नौद में 1213 मिमी, सतवास में 1043 मिमी तथा खातेगांव में 1724 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई। जिले में पिछले 24 घंटों में सभी केंद्रों पर 8.71 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसमें देवास में 2 मिमी, टोंकखुर्द में 19 मिमी, सोनकच्‍छ में 18 मिमी, हाटपीपल्या में शून्‍य मिमी, बागली में 8 मिमी, उदयनगर में 7.40 मिमी, कन्नौद में 4 मिमी सतवास में 14 मिमी तथा खातेगांव में 6 मिमी मिमी वर्षा दर्ज की गई।

पिछले वर्ष अब तक 710.51 मिमी औसत वर्षा हुई थी-

गत मानसून सत्र में अभी तक 710.51 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। इसमें देवास में 712 मिमी, टोंकखुर्द में 689 मिमी, सोनकच्छ में 804 मिमी, हाटपीपल्या में 767 मिमी, बागली में 596 मिमी, उदयनगर में 697.60 मिमी, कन्नौद में 679 मिमी, सतवास में 515 मिमी तथा खातेगांव में 935 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button