Dewas weather जिले में 34 इंच से अधिक बारिश, औसत के करीब पहुंचा आंकड़ा


– सबसे अधिक खातेगांव में 39 इंच व सबसे कम सोनकच्छ में 25 इंच बारिश
देवास। जिले में इस मानसून सत्र में अब तक 872.44 मिमी अर्थात 34.34 इंच बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है।
इस बार मानसून की मेहरबानी से उम्मीद औसत को पार करने की है। जिले की औसत बारिश 1067.8 अर्थात 42 इंच है। अभी लगभग 6 इंच बारिश की और जरूरत है।
जिले में पिछले 24 घण्टे में 101 मिमी बारिश हुई, जो औसत रूप से 11.22 मिमी है। पिछले 24 घण्टे में देवास में 26 मिमी, टोंकखुर्द में 34, सोनकच्छ में 5, हाटपीपल्या में 3 मिमी, बागली में 18 मिमी, उदयनगर में 6, कन्नौद में 6 मिमी एवं सतवास में 3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पिछले साल इस समय तक 648.82 मिमी अर्थात 25.54 इंच बारिश हुई थी।
इंटरनेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार वातावरण में 87 प्रतिशत आद्रता है। हवा की गति 8 किमी प्रति घण्टे है। अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहेगा। दोपहर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।




