खेत-खलियान

कृषि मंत्री ने कन्नौद में मूंग खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था का लिया जायजा

  • किसानों की आय दोगुना करने का संकल्प पूरा कर रही प्रदेश सरकार- कृषि मंत्री कमल पटेल
  • सरकार द्वारा 7 हजार 275 रुपए समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदने से किसानों को हो रहा है अतिरिक्त लाभ
  • समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी से खुश हैं किसान, किसानों ने कृषि मंत्री का माना आभार

देवास। किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने आज देवास जिले में कन्नौद के ग्राम ननासा वेयर हाउस खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ग्राम ननासा वेयर हाउस खरीदी केंद्र पर एक हजार किसानों ने पंजीयन करवाया है। कृषि मंत्री श्री पटेल ने केंद्र पर तौल कांटे का और मूंग तुलाई का बारीकी से अवलोकन किया। कृषि मंत्री श्री पटेल ने केंद्र पर उपज बेचने आए किसानों से चर्चा कर व्यवस्था के संबंध में जानकारी भी ली। किसानों ने खुशी जाहिर करते हुए कृषि मंत्री को बताया कि सभी व्यवस्था बहुत अच्छी है। किसानों ने समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी एवं किसान हितैषी नीतियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं कृषि मंत्री कमल पटेल के प्रति आभार प्रकट किया।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा है कि 7275 रुपए के समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदने से किसान भाई बहुत खुश हैं। किसान भाइयों को लगभग 2000 रुपए क्विंटल का अतिरिक्त लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसानों की आय दोगुना करने का संकल्प को प्रदेश सरकार पूरा कर रही है। ग्रीष्मकालीन मूंग के अतिरिक्त चना, मसूर एवं सरसों की भी समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित की गई है। किसानों को उनकी मेहनत का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है।

प्रदेश सरकार की किसान हितैषी नीतियों से किसानों की आर्थिक स्थिति में बहुत सुधार हुआ है। पूर्व में ग्रीष्मकालीन मूंग मात्र 5000 से 5500 हजार रुपए तक बिक रही थी। सरकार द्वारा 7275 रुपए समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदने से किसानों को अतिरिक्त लाभ प्राप्त हो रहा है, जिससे किसान बहुत खुश हैं। किसानों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button