देवास

Dewas weather इस मानसून सत्र में हो सकती है औसत बारिश

Share
Dewas weather
Dewas weather

– उदयनगर में एक दिन में 3 इंच से अधिक बारिश

देवास। शहर सहित जिलेभर में बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश से इस बार मानसूनी बारिश का यह आंकड़ा औसत बारिश के पार भी जा सकता है। देवास जिले की औसत बारिश 1067.8 मिलीमीटर है। इस बार अगस्त माह के अंतिम सप्ताह तक 800 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है। सितम्बर माह में भी बारिश होती है और ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार देवास जिला औसत बारिश को अवश्य ही पार कर लेगा।

रविवार को दिनभर कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश होती रही। इस दौरान उदयनगर में तो तीन इंच से अधिक बारिश हुई है। जिले में पिछले 24 घण्टे में 354 मिमी बारिश हुई, जो औसत रूप से 39.33 मिमी है।

पिछले 24 घण्टे में देवास में 27 मिमी, टोंकखुर्द 34, सोनकच्छ में 17 मिमी, हाटपीपल्या में 60 मिमी, बागली में 66 मिमी, उदयनगर 80,
कन्नौद में 35 मिमी, सतवास में 22 मिमी तथा खातेगांव में 13 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

जिले में इस मानसून सत्र में 898.22 मिमी बारिश हो चुकी है। पिछले साल इस समय तक 648.82 मिमी बारिश हो चुकी थी। इस मानसून सत्र में सबसे अधिक बारिश खातेगांव के वर्षा मापन केंद्र में 955 मिमी रिकॉर्ड की गई है। जबकि सबसे कम बारिश सोनकच्छ में 629 मिमी हुई।

इंटरनेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार वातावरण में 95 प्रतिशत आद्रता है। हवा की गति 21 किमी प्रति घण्टे है। अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button