प्रशासनिक
एफएलएन कार्य के मूल्यांकन में लापरवाही बरतने पर सीएम राइज स्कूल की शिक्षिका निलम्बित

देवास। जिला शिक्षा अधिकारी देवास ने एफएलएन कार्य के मूल्यांकन में लापरवाही बरतने पर प्राथमिक शिक्षक सीएम राइज स्कूल बागली गायत्री चावड़ा को निलम्बित किया है।
निलम्बन अवधि में श्रीमती चावड़ा का मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बागली रहेगा। निलम्बन अवधि में श्रीमती चावड़ा को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की प्रात्रता रहेगी।




