आपका शहर
Nemavar हर घर तिरंगा अभियान में 1500 बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा


नेमावर (संतोष शर्मा)। स्वतंत्रा दिवस के उपलक्ष्य में 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।
इसके तहत नगर में शासकीय उच्चतर मावि नेमावर, मावि, प्राथमिक कन्या शाला, प्राथमिक बालक शाला, सरस्वती शिशु मंदिर, चित्रांश पब्लिक स्कूल, नव उन्नति शाला ने बुधवार दोपहर सीएम राइज के प्राचार्य राजेंद्र हथेल के मार्गदर्शन में तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली। यात्रा में सभी स्कूलों के 1500 बालक-बालिकाएं, सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए।

इस अवसर पर प्राचार्य श्री हथेल ने कहा, कि यह तिरंगा यात्रा हमें अपने आजादी के वीर क्रांतिकारी शहीदों के त्याग-तपस्या, बलिदान का आभास कराती है। हमें इसका सम्मान करना चाहिए। यात्रा में स्कूली बच्चों का जोश काबिले तारीफ दिखाई दे रहा था।




