सीएम राइज विद्यालय सन्नौड़ की छात्रा का सुपर 100 में चयन

Posted by

Cm rise school
Dewas news

सिरोल्या (अमर चौधरी)। इस वर्ष देवास जिले से तीन विद्यार्थियों का चयन सुपर 100 में हुआ है। इसमें से एक छात्रा सीएम राइज विद्यालय सन्नौड़ की प्रियंका चावड़ा है।

देवास जिले की यह अकेली छात्रा है, जिसका चयन जेईई की तैयारी हेतु हुआ है। प्रियंका चावड़ा ग्राम पटाड़ी की रहने वाली है एवं कृषक परिवार से संबंध रखती है। कक्षा 10वीं में प्रियंका का परीक्षा परिणाम 91.2 प्रतिशत रहा जो, विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ था। प्रियंका चावड़ा होनहार बालिका है।

सुपर 100 में चयन होने पर विद्यालय के प्राचार्य तथा वरिष्ठ शिक्षिका तरुणा पटले द्वारा प्रियंका का पुष्पाहार से स्वागत किया गया। वहीं पर कक्षा 10वीं के कक्षाध्यापक सिद्धनाथ अम्बावतिया, विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक मोहनलाल डोयरे द्वारा पुष्पाहार से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से प्रियंका को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *