शिक्षा
सीएम राइज स्कूल में एक पौधा मां के नाम अभियान में लगाए पौधे

पीपरी (चंद्रप्रकाश जैन)। एक पौधा मां के नाम अभियान अंतर्गत सीएम राइज स्कूल पोलाखाल में पौधारोपण किया गया।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा नवांकुर संस्था सीतावन उत्थान समिति के सदस्यों की उपस्थिति में ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि मनोहर वास्केल, स्कूल की प्राचार्य लक्ष्मी खांडे, जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक प्रफुल्ल पाठक, शासकीय स्कूल की शिक्षिका हीरामणि बिलवाल, सीतावन उत्थान समिति के सुनील नामदेव, रुस्तम वास्केल, वरिष्ठ समाजसेवी रमेशचंद्र गुप्ता, कुलदीप, सुरेश बड़, धर्मेंद्र सिंघाड़े एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा अशोक के पौधे लगाकर उनकी सुरक्षित वृद्धि का संकल्प लिया गया।




