शिक्षा

शासकीय नूतन उमावि में मनाया प्रवेशोत्सव

देवास। स्कूल चले हम अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत शासकीय नूतन उमावि में प्रवेश उत्सव मनाया गया।

मुख्य अतिथि महापौर एवं विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल थे। वरिष्ठ शिक्षक विष्णु वर्मा सर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मंचासीन वरिष्ठ शिक्षिका एकता शाह व दीपचंद सोनी ने भी स्वागत किया। वर्मा सर ने विद्यालय में संचालित गतिविधियों से अवगत कराया। नव प्रवेशी विद्यार्थियों का कुमकुम तिलक व पुष्पमाला से स्वागत कर उन्हें अपनी कक्षा अनुरूप पुस्तक के प्रदान की गई।

बच्चों के प्रवेश दिन को उत्सव के रूप में यादगार बनाने के लिए विद्यालय को रंग-बिरंगे पुष्प, रंगावली एवं चित्रों से सुशोभित किया गया। बच्चों में शाला को लेकर अलग ही उत्साह था। इस अवसर पर बच्चों को मिठाई का वितरण किया गया। संचालन अनिल पंडित ने किया। आभार अंजना सोनी ने माना।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button