प्रशासनिक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नेमावर में नर्मदा नदी घाट पर की सफाई

– ग्राम तुरनाल में स्थित पांच लडडू मंदिर स्थल को संरक्षित किया जाएगा- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

– नेमावर के श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर का किया जाएगा जीर्णोद्वार- मुख्यमंत्री डॉ.यादव

      नेमावर (संतोष शर्मा)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज देवास जिले के नेमावर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए नर्मदा नदी पर पूजा-अर्चना करने के पश्चात घाट पर साफ-सफाई की।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 5 जून से 16 जून गंगा दशहरा तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से नदी, नालों और ऐतिहासिक एवं पारम्परिक जल संरचनाओं, तालाब, झील, कुंआ, बावड़ी आदि के संरक्षण, पुनर्जीवन के लिए कार्य किया जा रहा है तथा उनकी साफ-सफाई गहरीकरण का कार्य भी किया जा रहा है।

नेमावर

इस दौरान विधायक आशीष गोविंद शर्मा, महंत राम स्वरूप शास्त्री महाराज, महंत विठ्ठलदास महाराज, महंत भगवत दास महाराज, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम खातेगांव प्रिया चंद्रावत, एसडीएम कन्नौद प्रवीणकुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Nemavar

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देवास जिले में लगभग 5 करोड़ 65 लाख की राशि से लगभग 3078 जल संरचनाओं के जीर्णोद्वार के कार्य किए जा रहे हैं। जिनमें नगरीय क्षेत्र में लगभग 1 करोड़ 78 लाख की राशि से 650 संचनाओं पर कार्य किया जा रहा है। साथ ही लगभग 1 करोड़ 68 की राशि से लगभग 2400 से अधिक जल संरचनाओं का गहरीकरण व साफ-सफाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जिले में 196 पुराने तालाब, 105 स्टॉप डेम 172 कुएं-बावड़ियां व अन्य जल स्त्रोतों पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देवास जिले में रूफ हॉर्वेस्टिंग सिस्टम के माध्यम से लगभग 250 स्थानों पर बारिश के पानी के संग्रहण के लिए कार्य किया जा रहे हैं। नर्मदा नदी के साथ ही क्षिप्रा, कालीसिंध सहित अन्य नदियों को शुद्ध बनाने का कार्य इस अभियान के माध्यम से किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नेमावर का यह नर्मदा नदी का घाट बहुत पवित्र है। हमारी सरकार द्वारा जल संरक्षण के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारे यहां पर सभी तीज त्योहार मनाने का महत्व हैं। जो कि हम ऋतुओं के हिसाब से मनाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नेमावर स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

विधायक आशीष शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मांग की कि ग्राम तुरनाल में हंडिया बैराज डेम बनने से पांच लड्डू (जहाँ भगवान परशुराम) ने अपने माता-पिता के पिंडदान किया था जो कि डूब क्षेत्र अंतर्गत आता है, उसे संरक्षित किया जाए। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पांच लड्डू स्थान को विकसित कर अद्भूत बनाया जाएगा। उद्योग भी लगाए जाएंगे। प्रदेश में गौशालाओं को विकसित करने के लिए भी राशि दी जाएगी। सिद्धेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्वार किया जाएगा।

विधायक श्री शर्मा ने कहा कि मां नर्मदा नदी में स्नान से कई जन्मों के पापों से मुक्ति मिलती है। नर्मदा नदी में लोगों द्वारा गदंगी की जाती है, जिससे नर्मदा दूषित हो जाती है। इसे शुद्ध बनाने के लिए हमें निरंतर प्रयास करना होंगे और नर्मदा नदी को साफ-स्वच्छ एवं निर्मल बनाना है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button