खेत-खलियान

भारतीय किसान संघ हाटपिपल्या तहसील कार्यकारणी का हुआ गठन

– रामनारायण यादव अध्यक्ष एवं ओमप्रकाश पाटीदार मंत्री बनाए गए

हाटपिपल्या। नगर के सिद्धि विनायक गार्डन में भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया।

तहसील अध्यक्ष माखन पाटीदार ने ध्वजारोहण किया। संगठन के नारों के साथ पदाधिकारियों ने भगवान बलराम व भारत माता का पूजन किया। मालवा प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख गोवर्धन पाटीदार ने कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति पर चर्चा की।

जिलाध्यक्ष हुकुम पटेल चुनाव प्रभारी थे। उन्होंने पुरानी तहसील कार्यकारणी को भंग कर नवीन कार्यकारणी गठन का प्रस्ताव मांगा।

अध्यक्ष पद के लिए माखन नाहर ने रामनारायण यादव के नाम और मंत्री पद के लिए प्रेम कारपेंटर ने ओमप्रकाश पाटीदार का नाम प्रस्तावित किया।
तीन वर्ष के लिए कार्यकारिणी घोषित की गई।

नव नियुक्त तहसील अध्यक्ष व मंत्री ने अपनी तहसील कार्यकारणी की घोषणा की, जिसमें उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह ठाकुर, महेश पाटीदार, उमेश चौधरी, राम गवला बनाए गए। सहमंत्री अनिल शर्मा, ओम प्रकाश भयजी, युवा किसान संयोजक राजपाल सेंधव, महिला प्रमुख मधु केदारमल, जैविक प्रमुख दिलीप मंडलोई, प्रचार प्रमुख प्रेम कारपेंटर, सदस्य टिंकू पाटीदार, प्रभु पाटीदार, गणेश नायक, सुरेश पाटीदार, बंशीलाल पाटीदार, अंबाराम पाटीदार, राजेंद्र, मुकेश पाटीदार,
भोजराज यादव, काशीराम पाटीदार सदस्य बनाए गए। संरक्षक भेरुलाल अरलावदा, हाटपिपल्या नगर अध्यक्ष प्रकाश मुकाती नियुक्त किए गए।

कार्यक्रम स्थल से ढोल-धमाके के साथ नर्सिंग मंदिर तक रैली निकालकर कर दर्शन-पूजन किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष बहादुरसिंह राजपूत, जिला मंत्री शेखर पटेल, नारायण मंडलोई, राकेश जाट, केदारमल पाटीदार, गोकुल चौहान, हरीश मंडलोई सहित ग्राम समिति, तहसील एवं जिला समिति के
कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button