मालवा निमाड़ में छह माह के दौरान 82 हजार नए बिजली कनेक्शन

इंदौर। मप्र के ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी उपभोक्ता सेवाओं का प्रभावी रूप से संचालन कर रही है।
कैलेंडर वर्ष 2025 के पहले छह माह के दौरान पश्चिम क्षेत्र कंपनी ने मालवा निमाड़ में 82 हजार नए सर्विस कनेक्शन दिए हैं। सबसे ज्यादा इंदौर जिले में 24 हजार नए बिजली कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।
कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया, कि जनवरी के जून के बीच सभी सर्कल, जिलों में उपभोक्ताओं को मांग, पात्रतानुसार बिजली कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।
श्री सिंह ने बताया कि 1 जनवरी से 30 जून की अवधि में करीब 82 हजार नए कनेक्शन जारी किए गए हैं। इसमें से सबसे ज्यादा इंदौर जिले में 24 हजार कनेक्शन दिए गए हैं। इंदौर के बाद सर्वाधिक नए कनेक्शन जारी करने में उज्जैन जिला दूसरे क्रम पर 8043 कनेक्शन, रतलाम जिला 4866 कनेक्शन वाला तीसरा जिला है।अन्य जिले में इस अवधि के दौरान 1200 कनेक्शन से लेकर 4 हजार नए सर्विस कनेक्शन (NSC) जारी किए गए हैं।
आवेदकों को ऊर्जस एप, ऊर्जस पोर्टल, कंपनी की बेबसाइट mpwz.co.in के माध्यम से भी बगैर कार्यालय पहुंचे कनेक्शन प्रदान किए जा रहे हैं।




