धर्म-अध्यात्म
अखिल विश्व गायत्री परिवार के आह्वान पर कई घरों में हुआ गायत्री अनुष्ठान
![Gayatri yagya](https://newsoneclick.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG_20240523_173832-780x470.jpg)
बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा विश्व शांति के लिए बुद्ध पूर्णिमा पर घर-परिवार में गायत्री यज्ञ करने का आह्वान किया गया था।
इसी आह्वान के पालन में क्षेत्र में 500 से अधिक घरों में गायत्री हवन यज्ञ संपन्न हुआ। बेहरी खेड़ापति मंदिर पर सामूहिक हवन संपन्न हुआ। अलग-अलग यजमानों द्वारा 1100 आहुति डाली गई। आसपास रामपुरा, मालीपुरा, गुवाड़ी आदि स्थानों पर भी हवन-यज्ञ संपन्न हुआ।
गायत्री परिवार से जुड़े पं. केवलराम शर्मा व रामप्रसाद खराडिया ने बताया, कि ऐसे हवन यज्ञ से प्रकृति शुद्ध होती है और क्षेत्र में शांति भी बनी रहती है।