![](https://newsoneclick.com/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2022-07-23-at-7.46.48-PM.jpeg)
![](https://newsoneclick.com/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2022-07-23-at-7.46.48-PM.jpeg)
देवास। विकासखंड देवास में यूथ महापंचायत ने स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत चंद्रशेखर आजाद की 116वीं जयंती के अवसर पर निकली बाइक रैली का स्वागत सयाजी गेट पर किया। बाइक राइडर में 2 युवतियां भी शामिल थी। इस आयोजन की कड़ी में 21 एवं 22 जुलाई को चंद्रशेखर आजाद के बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए अलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर से भोपाल तक बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली द्वारा उनके जन्म स्थान से मिट्टी भरे कलश को भोपाल शौर्य स्मारक में स्थापित किया जाएगा। उक्त कलश स्थापना समारोह में युवा महापंचायत भी साक्षी बनेगी। बाइक रैली का देवास में शाम 5:30 बजे आगमन हुआ। बाइक रैली का स्वागत किया गया। एनजीओ प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नीरजसिंह चौहान, जन अभियान परिषद विकासखंड समन्वयक नीलम सोनी, नीरज द्विवेदी, युवा कल्याण विभाग से हेमंत सुवीर अपनी टीम के साथ उपस्थित हुए। ओरिजिएस संस्था के अध्यक्ष मनोजकुमार पटेल, नीलम चौहान, धर्मेंद्रसिंह राजपूत, दशमेश समाजिक संस्था के दीपक, वरिष्ठ नागरिक संस्था से ओपी पाराशर, प्रस्फुटन रालामंडल समिति अध्यक्ष दिलीपसिंह, धर्मेंद्र पंवार, बबीता चौहान आदि ने बाइक रैली का उत्साह के साथ स्वागत किया।