आपका शहरउज्जैनराजनीति

नवनियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र कछवाय का किया स्वागत


उज्जैन।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को श्री लवखेड़ी हनुमान मंदिर परिसर में चंद्रशेखर आजाद, लोकमान्य तिलक एवं पूर्व सांसद हुकुमचंद कछवाय की जयंती मनाई एवं राष्ट्रपति पद पर द्रोपदी मुर्मू के निर्वाचित होने पर पौधारोपण किया गया। साथ ही भारतीय जनता पार्टी जिला उज्जैन ग्रामीण के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र कछवाय का सम्मान किया जिसमें बड़ी संख्या में घट्टिया विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंच गण एवं जनपद सदस्य गणों का स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष विश्राम सिंह कराड़ा ने की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता बहादुर सिंह सोलंकी,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह जलवा,पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिनेश लाला,सरपंच यशवंत मालवीय,विजेंद्र सिंह,मोहन पलोड़,जिला मीडिया प्रभारी गोविन्द शर्मा,घनश्याम सिंह तंवर,मालिक सिंह,किशोर पंवार,मोहन सिंह बनाफर,जितेंद्र बना,उमरावसिंह,कमलसिंह,हरिसिंह,लोकेंद्र सिंह,दिग्पाल सिंह,मोहन पलोड़,कमल रावल,नवीन कुशवाह,रवि पाठक,मनोज राठौड़,डूंगर सिंह,पन्नालाल उपस्थित थे।
उक्त जानकारी धर्मेन्द्र सिंह पंवार ने दी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button