सिंदूर का पौधा लगाकर पौधारोपण अभियान की शुरुआत

शिप्र/देवास (राजेश बराना)। गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस पर मां शिप्रा नदी तट पर सिंदूर का पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की गई। पौधारोपण अभियान पूरे मानसून सत्र में सतत जारी रहेगा।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मां क्षिप्रा नदी बचाओ फांउडेशन और पंचतत्व फांउडेशन के तत्वावधान मां क्षिप्रा नदी तट व अन्य जगहों पर पौधे लगाए।
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए पौधारोपण में बेलपत्र, सिंदूर, आम, जामुन, नीम एवं पीपल जैसे छायादार और औषधीय पौधों का रोपण किया गया। क्षिप्रा मैय्या की पूजा-अर्चना कर आरती की गई।
पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित मां क्षिप्रा नदी बचाओ फांउडेशन के अध्यक्ष राजेश बराना प्रजापति ने कहा कि धरती को हरा-भरा बनाए रखना सिर्फ आज की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित करने का कर्तव्य भी है। हर व्यक्ति यदि एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तो हम जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौती से मुकाबला कर सकते हैं। पर्यावरण का संरक्षण सिर्फ सरकार की नहीं, हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। सदस्यों ने पौधों की देखरेख का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुकेश जाटव, सादिक अली, टोनी जोशी, राहुल जोशी, भीम प्रजापत, अरुण जोशी, शुभम नागौर, सनी जोशी, अम्बाराम नरवरिय, रंगीला जोशी, नंदू प्रजापत, लक्की जोशी, प्रभा प्रजापत, गोपाल जोशी, युवराज ठाकुर आदि सदस्य उपस्थित हुए।




