देवास

समाजसेवी नारायणसिंह वर्मा का निधन

Share

टोंकखुर्द (नन्नू पटेल)। ग्राम चिड़ावद में सेन समाज के नारायणसिंह वर्मा का 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे।

वे दिनेश वर्मा, अनिल वर्मा व शिवनारायण वर्मा के पिताजी थे। उनकी अंतिम यात्रा में अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहरलाल नेता, वरिष्ठ पत्रकार शिवजीराम पटेल, मूलचंद बर्मा, रघुनंदन जलोदिया, बाबूलाल पटेल, ब्रह्मानंद मधुसूदन पटेल, डॉ. संदीप वर्मा, बाबूलाल जागीदार, मोहनलाल भोदरिया, किशोर वर्मा, विक्रम सेठ, टोंकखुर्द प्रेस क्लब के सचिव नन्नू पटेल आदि समाजजन ने सम्मिलित होकर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button