आपका शहरउज्जैन

राष्ट्रीय अधिवेशन जयपुर में 23 जुलाई से

Share


उज्जैन। 23, 24 जुलाई को जयपुर में तीर्थ पुरोहित महासंघ एवं धर्म यात्रा महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन रखा गया है, जिसमें देशभर के तीर्थ पुरोहित तथा धर्म यात्रा महासंघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी तीर्थों के विकास तथा भारत में धार्मिक महत्व की भिन्न भिन्न यात्राओं के प्रबंधन एवं भारत के प्रसिद्ध तीर्थों में तीर्थ पुरोहित एवं पुजारियों से प्रभावी संगठन एवं धर्म यात्रा महासंघ के संगठनात्मक विषयों पर दो दिवसीय मंथन करेंगे। इस बैठक में उज्जैन से शामिल होने के लिए पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी,अशोक कोटवानी,पंडित मनीष उपाध्याय , पंडित उत्तम दुबे पंडित, शैलेंद्र द्विवेदी जयपुर रवाना हुए। इस अवसर पर द्वारकेश व्यास गुलाट गुरु, पंडित कृष्णकांत पुजारी, पंडित शिवम चतुर्वेदी, बालकृष्ण पुजारी,जितेंद्र पुजारी, पंडित सतीश पंड्या,पंडित विमलेश शास्त्री,पंडित हेमंत शास्त्री आदि ने स्वागत किया। यह जानकारी पंडित राहुल व्यास ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button