प्रशासनिक
लोकसभा निर्वाचन में सौंपे गए दायित्व में लापरवाही बरतने पर पटवारी निलंबित

देवास। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषव गुप्ता ने लोकसभा निर्वाचन- 2024 में सौंपे गए दायित्व में लापरवाही बरतने एवं निर्वाचन के राष्ट्रीय महत्व के कार्य में आदेशित कर्तव्य का उल्लंघन करने पर पटवारी अर्जुन मुकाती को निलंबित किया है।
निलंबन अवधि में पटवारी श्री मुकाती का मुख्यालय तहसीलदार कार्यालय सोनकच्छ रहेगा तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। आदेश में उल्लेख है, कि पटवारी श्री मुकाती को सोशल मीडिया सेल में नियुक्त किया था। श्री मुकाती द्वारा उपस्थिति देने के पश्चात् बिना वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किए अपने आदेशित कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित रहें।




