देवास
मतदान के लिए ग्रामीणों को किया जागरुक

बेहरी। ग्राम पंचायत धावड़िया और चारिया में पर्यवेक्षक सेक्टर बागली अनामिका राजपूत के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान के कार्यक्रम करवाए गए।
ग्रामवासियों को मतदान की शपथ दिलवाई गई। घर-घर जाकर मतदान के लिए प्रेरित किया गया। मतदान अत्यंत आवश्यक है, इस विषय पर चर्चा की गई। आयोजन के दौरान सरपंच, सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे।




