देवास

शहर में निकली सामाजिक समरसता मंच की रंगारंग फाग यात्रा

Share

– ऐतिहासिक फाग यात्रा को 20 हजार से अधिक लोगों ने निहारा

देवास। सामाजिक समरसता मंच के तत्वाधान में पारंपरिक फाग यात्रा अयोध्या धाम (जवाहर चौक) से सुबह 11 बजे श्रीदत्त पादुका मंदिर बांगर के पीठाधीश्वर श्रीपाद अवधूत स्वामी महाराज एवं सर्व समाज के प्रमुखों द्वारा प्रभु श्रीराम की आरती के पश्चात आरंभ हुई। बड़ी संख्या में मातृशक्ति, बच्चे और युवाओं ने रंगारंग फाग यात्रा का आनंद लिया।

dewas

यात्रा का मुख्य आकर्षण श्री राधाकृष्ण झांकी, पंजाबी भागड़ा नृत्य, भगोरिया नृत्य टोली, भजन गायक आकाश अग्रवाल, जितेंद्र शर्मा द्वारा यात्रा में होली एवं देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए, जिसमें पूरा वातावरण रंगमय हो गया। इस ऐतिहासिक फाग यात्रा को 20 हजार से अधिक लोगों ने निहारा जगह-जगह मंच से फाग यात्रा का स्वागत भी किया गया।

संजय शुक्ला ने बताया, कि फाग यात्रा नयापुरा, तुकोगंज रोड, जनता बैंक चौराहा, सुभाष चौक, नॉवेल्टी चौराहा, एमजी रोड होते हुए मथुरा धाम (सयाजी द्वार) पर मातृशक्ति द्वारा श्रीकृष्ण लला की आरती के साथ यात्रा का समापन हुआ। तत्पश्चात अल्प हार की व्यवस्था भी की गई थी। यात्रा में सुषमा अरोड़ा, अलका कनोजिया, अशोक गुप्ता, विजय गेहलोद, सोनू पंजाबी, मिथलेश सोनी, श्रेया चौबे, नीरज सोनी, त्रिलोकचंद खनूजा, अर्जुन वर्मा, देवेंद्र सोनी, अशोक शर्मा, विक्रम धिंगान, मिलिंद जाधव, विक्रम दरबार के साथ ही सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि आदि मौजूद थे। संचालन अमित राव पवार ने किया एवं आभार आरपी मिश्रा ने माना।

dewas news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button