आपका शहरदेवास

जिले के 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिकों के लिए नि:शुल्‍क प्रिकॉशन डोज प्रारंभ


जिले में 75 दिनों तक सरकारी केंद्रों पर लगाया जाएगा डोज

देवास। जिले में कलेक्‍टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला के मार्गदर्शन में वैक्‍सीनेशन किया जा रहा है। जिले में 75 दिनों तक सरकारी केंद्रों पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को नि:शुल्क प्रिकॉशन डोज (बुस्टर डोज) लगाया जाएगा। ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग एवं ऑनसाइट वैक्सीन लगाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। ऑनलाइन स्‍लॉट covin.gov.in पर जाकर बुक कर सकते हैं। जिले के सभी नागरिक कोविड-19 से बचाव के लिए समय-सीमा में बुस्टर डोज अवश्य लगवाएं। जिले के ऐसे नागरिक जो 6 माह पहले दूसरा डोज लगवा चुके हैं, वे केंद्रों पर प्रिकॉशन डोज लगवा सकते हैं।

कोविड-19 वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज वही वैक्सीन होगी, जो पहले दी गई थी। जिले में अब तक वैक्‍सीन के 25 लाख 15 हजार 923 डोज लगाए गए हैं। जिले में 11 लाख 13 हजार 617 पहला एवं 11 लाख 22 हजार 11 दूसरा डोज लगाया गया है। जिले में अब तक 15 से 18 वर्ष की आयु बच्‍चों में 94 हजार 032 बच्‍चों को प्रथम डोज तथा 71 हजार 697 बच्चों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है। जिले में अब तक 12 से 14 वर्ष की आयु के 55 हजार 548 बच्‍चों को वैक्‍सीन का पहला डोज तथा 25 हजार 762 बच्‍चों को वैक्‍सीन का दूसरा डोज लगाया गया है। जिले में 33 हजार 256 प्रिकॉशन डोज लगाए गए हैं।


जिले के नागरिक कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिए क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते हैं। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है, जिसका नम्बर 07272-222202 है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button