धर्म-अध्यात्म

मनोकामना पूर्ण होने पर करवाया रुद्राभिषेक

– भोमियाजी हनुमानजी का किया आकर्षक श्रृंगार

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। क्षेत्र के प्रसिद्ध मनकामनेश्वर भोमियाजी मंदिर में होली के पावन पर्व पर रुद्राभिषेक हुआ। अभिषेक भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गोविंद यादव, देवकरण यादव व गोपाल यादव के परिवार ने करवाया। अभिषेक के दौरान मनकामनेश्वर भोमियाजी हनुमानजी का आकर्षक श्रृंगार किया गया।

इसके पूर्व देवी स्थापना के लिए केल के पत्ते पर प्रतीक रूप से देवी स्थापना कर देवी को आमंत्रित किया गया। इसके बाद विधि-विधान से हनुमानजी का अभिषेक किया गया। श्रद्धालु गोविंद यादव ने बताया, कि मेरे भांजे आनंद यादव का आर्मी में सिलेक्शन होने पर भगवान से मन्नत की थी। इसी मन्नत को लेकर यहां अभिषेक किया और क्षेत्र में सुख-शांति बनी रहे इसकी कामना भी की। अभिषेककर्ता यज्ञ आचार्य पं. चंद्रशेखर जोशी व विद्याधर वैष्णव ने बताया, कि होली की पूर्णिमा पर मनकामनेश्वर हनुमानजी सरकार का पंचामृत पूजन व रुद्राभिषेक करना फलदायी माना जाता है। व

र्तमान में नर्मदा के जल से अभिषेक करना सार्थक रहता है और भोमियाजी मनकामेश्वर मंदिर पर हमेशा नर्मदा के जल से ही अभिषेक किया जाता है। जब तक जल बहकर समीप राजगढ़ की नदी में भेरूजी महाराज तक पहुंचा, तब तक अभिषेक किया गया। यह परंपरा कई वर्षों से जारी है। आरती के बाद भोजन प्रसाद ग्रहण किया गया। इस अवसर पर बेहरी, बागली, चापड़ा, अमरपुरा के कई श्रद्धालु उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button