राजनीति

भाजपा ने किया शहीदों को नमन

Share

देवास। देश में क्रांति लाने वाले वीर शहीद भगतसिंह, सुखदेव व राजगुरु के शहीदी दिवस पर गजरा गियर्स चौराहा स्थित प्रतिमा स्थल पर भारतीय जनता पार्टी ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष गौतमसिंह राजपूत, पार्षद शीतल गेहलोत, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राहुल गोस्वामी, सत्यनारायण संघवी, विधान अग्रवाल, अभिराज चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी व सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button