धर्म-अध्यात्म

गोपेश्वर महादेव मंदिर में सात दिवसीय यज्ञ नारायण और मेले का समापन

टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। ग्राम चौबाराधीरा में स्थित प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सात दिवसीय यज्ञ नारायण भगवान के समक्ष आहुति प्रदान कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना हेतु यज्ञ हवन और मेले का आयोजन धरानन्द सरस्वती दण्डी स्वामी महाराज (ब्रह्मचारी) के मार्गदर्शन में और यज्ञाचार्य पं. दिनेश शास्त्री के नेतृत्व में यजमान कमलसिंह जी टांक, उदय सिंह कुशवाह, विक्रम सिंह गुर्जर, कृपालसिंह सेंधव, अंबाराम कुशवाह, विक्रम सिंह, गोपाल सिंह, दुलेसिंह कुशवाह, गोपालसिंह सेंधव के द्वारा आहुति प्रदान कर यज्ञ संपन्न किया गया। गोपेश्वर सेवा समिति द्वारा राम कथा का आयोजन पंडित नारायण शास्त्री के मुखारबिंद से प्रतिदिन 12:30 से 4 तक किया जा राह है। मेला प्रबंधन समिति द्वारा मेले का सफल आयोजन किया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button