राजनीति

टोंकखुर्द: श्रमजीवी पत्रकार संघ के चुनाव 17 मार्च को

– तहसील इकाई में अध्यक्ष पद के लिए तीन सदस्यों ने की दावेदारी
टोंकखुर्द। पत्रकारों के हितों में काम करने वाली संस्था मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की तहसील इकाई टोंकखुर्द के चुनाव इसी माह 17 मार्च को होने वाले हैं। चुनाव प्रक्रिया की घोषणा कर दी गई है। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों की घोषणा भी हो चुकी है। अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदारों ने अपना नाम रखा है। अध्यक्ष पद के साथ ही अन्य सदस्यों के चुनाव भी होंगे।

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील इकाई की मीटिंग आयोजित की गई। इसमें सभी पत्रकार उपस्थित रहे। मीटिंग में बताया गया कि तहसील इकाई की कार्यकारिणी को एक वर्ष हो चुका है। इसे देखते हुए जल्द ही चुनाव करवाए जाए। इस आधार पर सभी सदस्यों ने 17 मार्च को चुनाव करवाने का निर्णय लिया।

अध्यक्ष पद के लिए नन्नू पटेल, बालकृष्ण बडेरा, निर्भयसिंह कराड़ा ने दावेदारी की है। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार 15 मार्च तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। मीटिंग में मध्यप्रदेश तहसील इकाई अध्यक्ष इस्लाम पटेल, उपाध्यक्ष नन्नू पटेल, सचिव राहुल झाझा, सदस्य बालकृष्ण बडेरा, निर्भयसिंह कराड़ा, रवींद्रसिंह कुशवाहा, चरत पटेल, माखन पटेल, रवि नागर, अश्विन चौहान, बहादुरसिंह भाटी, नए सदस्य राहुल बामनिया, करण सिंह सरपंच आदि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि टोंकखुर्द तहसील में श्रमजीवी पत्रकार संघ में 33 सदस्य है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button