खेत-खलियान

भारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक 23 फरवरी से

राजस्थान के किशनगढ़ में तीन दिवसीय बैठक में किसानों की समस्याओं पर होगा मंथन
देवास/भमौरी। भारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक 23, 24 व 25 फरवरी को राजस्थान के किशनगढ़ में आयोजित की जाएगी।

बैठक के बारे में जानकारी देते हुए अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने बताया, कि किशनगढ़ में आयोजित हो रही बैठक में अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों के साथ देशभर के समस्त प्रांत व प्रदेश की कार्यकारिणी के कार्यकर्ता, संभाग, प्रांत व क्षेत्र के संगठन मंत्री सम्मिलित होंगे। देशभर से आए किसान प्रतिनिधि कृषि क्षेत्र व किसानों की समस्याओं पर विभिन्न सत्रों में चर्चा करेंगे।
अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेंद्र सिंह पटेल ने बताया, कि बैठक में प्रस्ताव टोली प्रस्ताव रखेगी। प्रस्ताव के साथ कृषि व किसान के ज्वलंत विषयों व समस्याओं पर किसान प्रतिनिधि अपनी बात रखेंगे। चर्चा उपरांत प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। इससे पूर्व 23 फरवरी को अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक भी किशनगढ़ में ही सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक होगी। इसमें देश के वर्तमान हालातों पर चर्चा होगी।

देशभर से 1500 किसान प्रतिनिधि होंगे शामिल- 
भारतीय किसान संघ देश के किसानों का सबसे बड़ा किसान संगठन है। किसान संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में 1500 किसान प्रतिनिधि हिस्सा लेने जा रहे हैं, जो देश के विभिन्न प्रांतों का प्रतिनिधित्व करेंगे। किसान संघ ही एकमात्र ऐसा संगठन जिसके देश के 600 से अधिक जिलों में कार्यकारिणी व ग्राम समितियों में सक्रिय कार्यकर्ता है।
प्रांत महामंत्री रमेश दांगी ने बताया, कि मालवा प्रांत से 20 सदस्य बैठक में शामिल होंगे। जानकारी गोवर्धन पाटीदार मालवा प्रांत प्रचार प्रमुख ने दी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button