आपका शहरराजनीति

भाजपा राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर चलने वाली पार्टी, भाजपा सरकार में ही देश-प्रदेश का भविष्य सुरक्षित

कार्तिकेय सिंह ने भाजयुमो के युवा कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधित करते हुए युवावर्ग में भरा जोश

देवास। हम सभी धर्म का सम्मान करते हैं, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि सामने वाला भी हमारे धर्म का सम्मान करें। हम भगवान राम के वशंज है और हमने किसी का भी बुरा नहीं किया, परंतु हम भगवान विष्णु के भी वशंज है और जब-जब धर्म की हानि होगी तब-तब हम अपने धर्म की रक्षा के लिए खड़े रहेंगे। उदयपुर व अन्य स्थानों की घटना झकझोर देने वाली है। इस प्रकार की घटनाएं भविष्य में न हो इसके लिए ठोस कदम उठाना जरूरी है। भाजपा राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर चलने वाली पार्टी है और भाजपा सरकार के हाथों ही देश-प्रदेश का भविष्य सुरक्षित है।

जिला मीडिया प्रभारी सतीश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि देवास नगरीय निकाय चुनाव निमित्त उज्जैन रोड स्थित श्याम गार्डन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह विचार मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि युवा ही इस राष्ट्रवादी विचारधारा को आने वाली पीढ़ी तक ले जा सकते हैं। इस चुनाव में भी सभी युवा साथी नवमतदाताओं को राष्ट्रवादी विचारधारा वाली भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करें। जब राष्ट्रवादी विचारधारा का प्रसार होगा तो देश तेजी से प्रगति करेगा। चुनाव में भाजपा की महापौर प्रत्याशी और भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाना है, जिससे देवास का विकास तेज गति हो सकें।

ट्रिपल इंजन से खिंचेंगे विकास रूपी पहिए को-

सम्मेलन में विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने कहा कि देश में मोदीजी, प्रदेश में शिवराजसिंह की सरकार है और यहां मैं भाजपा की विधायक हूं। आप लोग देख ही रहे कि भाजपा की सरकार में कितना अधिक विकास हो रहा है। अगर नगर सरकार भी भाजपा की बनाएंगे तो ट्रिपल इंजन की सरकार चलेगी। जब हम विकास रूपी पहिए को ट्रिपल इंजन से खिंचेंगे तो विकास की गति और बढ़ेगी, इसलिए महापौर प्रत्याशी श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करवाए।

अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ना है-

सम्मेलन में महाराज विक्रमसिंह पवार ने कहा कि आज का दौर सोशल मीडिया का है। सोशल मीडिया के दौर में कहीं न कहीं प्रत्येक युवा अपनी उपस्थिति दर्ज करवाता है। फेसबुक, वाट्सएप, ट्वीटर, इंस्टाग्राम का उपयोग बड़ी संख्या में युवा कर रहे हैं। हम इन प्लेटफार्मों के माध्यम से राष्ट्रवादी संगठन भाजपा के विकास कार्यों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें। हमें राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक संख्या में भाजपा से युवा वर्ग को जोड़ना है। युवा भाजपा से जुड़ेंगे तो वे राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत होंगे।

पूरे देश में है राष्ट्रवाद के विचारों को जानने वाले लोग-

भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा जो भाजपा आज हम देख रहे हैं, वह किसी समय शून्य पर थी। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने इस राष्ट्र को एक करने में अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। आज जो कश्मीर हम देख रहे हैं, वो श्यामाप्रसाद मुखर्जी के ही संघर्षों का परिणाम है। आज कश्मीर से कन्याकुमार तक सभी दिशाओं में भाजपा के कार्यकर्ता और राष्ट्रवाद के विचारों को जानने वाले लोग है। एक देश और एक विधान है। हम बहुत अच्छी स्थिति में है। हमें जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों की जानकारी देना है। भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील करना है।

बढ़ गई है युवाओं की जिम्मेदारी-

भाजयुमो के जिला अध्यक्ष राम सोनी ने कहा कि युवा राष्ट्रवाद से प्रेरित हो रहा है, वह जागरूक है। शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ ही युवाओं पर एक महति जिम्मेदारी भी कि वह अधिक से अधिक मतदान करवाएं। मतदाताओं को घर से निकलवाकर मतदान भी करवाना है। युवा कार्यकर्ता ही भाजपा के फ्रंट लाइन वर्कर है।

कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता एवं महापौर प्रत्याशी प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम जोशी, जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, जिला मंत्री अनूप सेंधव, और भाजयुमो प्रदेश मंत्री दीपक बैरागी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भ्रतेश बंसल, जिला पदाधिकारी शुभम जाधव, मनीष पाटीदार, लोकेंद्र टांक आयुष भूतड़ा, सुरेंद्रसिंह परिहार, दुर्गेश चिल्लोरिया, राजकुमार पाटीदार, राहुल मालवीय, मनीष पंड्या,सुदर्शन दुबे, गौरव दुबे, पुष्पराजसिंह रजापुर, यश वर्मा, गणेश पटेल,चेतन सेंधव एवं मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोस्वामी, राजवर्धन यादव, केशव जोशी, महेन्द्र सिंह जवासिया, भरत नागर, कृष्णपालसिंह राजपूत, मोहित जाट, नरेंद्रसिंह सेन्धव, रायसिंह सेंधव, सुनील चावड़ा, माखन गुर्जर एवं अन्य पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत जिलाध्यक्ष राम सोनी एवं पदाधिकारियों ने किया। संचालन भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री सोनी ने किया। आभार जिला महामंत्री प्रीतमसिंह सोलंकी ने माना।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button