राजनीति

रवि सांगते गौ रक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत

– भारत के सभी प्रदेशों में गौसेवा के लिए सक्रिय टीम तैयार करेंगे
देवास। राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत छाबड़ा ने राष्ट्रीय संरक्षक नृत्य गोपाल दासजी महाराज अयोध्या ट्रस्ट अध्यक्ष की अनुशंसा पर साई भक्त रवि सांगते भैय्या को राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी गौ रक्षा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है।

वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने बताया, कि रवि सांगते द्वारा विगत वर्षों से गौ सेवा और धर्म की स्थापना के लिए सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। उनके कार्यों से प्रभावित होकर उन्हें गौ रक्षा और सेवा प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपी गई है। रवि सांगते अब भारत के सभी प्रदेशों में प्रदेश, संभाग, जिला और तहसील स्तरीय कार्यकारिणी का गठन करवाएंगे और गौ सेवा के लिए एक सक्रिय टीम तैयार करेंगे, जिससे गौमाता की स्थिति को सुधारा जा सके और अवैध तरीके से उनका परिवहन और कसाइयों से भी रक्षा हो सके। इसके अलावा गौशालाओं का भी आकस्मिक निरीक्षण कर उनकी दशा को सुधारने और अनियमितताओं को दूर करने का प्रयास भी करेंगे। श्री सांगते को गौ सेवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मनोनयन होने पर उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, वाहिनी राष्ट्रीय संरक्षक महंत जयरामदास महाराज, पंचगिरि महाराज, महामंडलेश्वर रामेश्वर दास महाराज, राष्ट्रीय संगठन मंत्री शमशेरजी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण त्यागी आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button