शिक्षा
वर्टेक्स कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा नयना झलाया का हुआ सम्मान

टोंकखुर्द (नन्नू पटेल)। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ग्राम देवली के वर्टेक्स कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा नयना झलाया को कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में संपूर्ण जिले में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने सम्मानित किया तथा वर्टेक्स कॉन्वेंट स्कूल देवली को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। नयना ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2022-23 में 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया था। कैबिनेट मंत्री श्री सिलावट ने विद्यालय को इसी प्रकार और परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया, ताकि ग्रामीण क्षेत्र से और अधिक छात्र शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी परिणाम प्राप्त करें। इस अवसर पर ग्राम सरपंच जीवन आचार्य ने वर्टेक्स कॉन्वेंट स्कूल देवली के स्टाफ व छात्रा नयना को बधाई प्रेषित की।




