Uncategorized

भाजपा के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभा रहा सर्व समाज


सर्व मराठी भाषी सम्मेलन में समाजजनों ने भाजपा की महापौर प्रत्याशी को विजयी बनाने का लिया संकल्प
देवास। शहर में तेजी से हो रहे विकास कार्यों का क्रम अवरूद्ध न हो इसके लिए नगर निगम चुनाव में सर्व समाज भाजपा के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि स्वयं समाजिक स्तर पर घर-घर जाकर भाजपा की महापौर प्रत्याशी के समर्थन में संपर्क कर रहे हैं और शहर हित को देखते हुए भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प दिला रहे हैं। इसके अतिरिक्त सामाजिक स्तर पर बड़े सम्मेलन भी हो रहे हैं, जिनमें हजारों की संख्या में समाजजन एकत्रित हो रहे हैं।


गत दिवस उज्जैन रोड स्थित श्याम गार्डन में सर्व मराठी भाषी सम्मेलन का आयोजन हुआ। अतिथि के रूप में इंदौर के पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे, रतलाम की पूर्व महापौर सुनीता यार्दी सहित देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार उपस्थित रहीं। सम्मेलन में भाजपा की महापौर प्रत्याशी गीता दुर्गेश अग्रवाल की भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सम्मेलन में करीब दो हजार मराठी भाषियों ने एकत्रित होकर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अग्रवाल को अपना समर्थन प्रदान किया। पूर्व महापौर श्री मोघे ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का एकमात्र विजन है सभी का कल्याण। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से हर वर्ग को लाभ मिला है। देवास शहर प्रगति पथ पर अग्रसर है और इसकी गति कम नहीं होने देना है। आप सभी मिलकर भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाएं।

विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने कहा कि नगर निगम में भाजपा की परिषद में करोड़ों रुपए के विकास कार्य हुए हैं। एेसा कोई वार्ड नहीं है, जहां विकास नहीं हुआ। कुछ कार्य जरूर शेष है, जिन्हें आगामी दिनों में पूर्ण कर लिया जाएगा। आप भाजपा की महापौर प्रत्याशी व प्रत्येेक वार्ड में भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करें। हम वादा करते हैं कि शहर विकास में कभी कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। इस अवसर पर महापौर प्रत्याशी श्रीमती अग्रवाल ने भी समाजजनों से विजयीश्री का आशीर्वाद मांगा और सभी के सहयोग से विकास की नई इबारत लिखने की बात दोहराई। सम्मेलन में उपस्थित समाजजनों ने तालियां बजाकर भाजपा प्रत्याशी का समर्थन किया। साथ ही कहा कि जो गति शहर विकास की है, उसे अवरूद्ध नहीं होने देंगे। सही मायनों में आप ही शहर का तेजी से विकास करवा सकती है। प्रतिउत्तर में भाजपा महापौर प्रत्याशी ने सभी काे धन्यवाद दिया और निरंतर विकास के लिए आश्वासित किया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button