धर्म-अध्यात्म

जनमानस की मंशानुरूप बनेगा माता टेकरी पर देवीलोक

विधायक गायत्री राजे पवार ने पाथ-वे का किया भ्रमण, दिए दिशा-निर्देश
देवास। आगामी दिनों में माता टेकरी पर देवीलोक का निर्माण होने वाला है। इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। शहरवासियों की मंशानुरूप देवीलोक का निर्माण किया जाएगा। देवीलोक के निर्माण को लेकर गुरुवार को विधायक गायत्री राजे पवार ने नगर निगम के दल के साथ टेकरी के पाथ वे सहित अन्य स्थान का भ्रमण किया। उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
उल्लेखनीय है कि देवास की माता टेकरी पर देवीलोक का निर्माण किया जाना है। इसे लेकर योजना पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। देवीलोक के लिए शहर के प्रबुद्धजनों से भी चर्चा की जाएगी, उनके सुझाव लिए जाएंगे। सभी की मंशानुरूप निर्माण कार्य किया जाएगा। विधायक गायत्री राजे पवार ने टेकरी के संपूर्ण पाथ-वे का भ्रमण किया। उन्होंने प्रत्येक स्थान पर बारिकी से निरीक्षण किया। किस प्रकार से देवीलोक का निर्माण किया जाना चाहिए, इस संबंध में आर्किटेक्ट से जानकारी ली। आर्किटेक्ट को एक सप्ताह का समय दिया है। इस दौरान आर्किटेक्ट योजना अनुसार जानकारी उपलब्ध कराएंगे। यहां से विधायक ने भगवती सराय पहुंचकर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद विधायक ने मीठा तालाब स्थल पर पहुंचकर यहां बनने वाले पाथ-वे सहित अन्य कार्यों को लेकर दिशा-निर्देश दिए।विधायक ने बताया कि टेकरी पर विकास कार्य हो रहे हैं। यहां प्रवचन हाल का निरीक्षण किया है। यह प्रवचन हाल 800 लोेगों की क्षमता वाला है। जल्द ही यह प्रवचन हाल धार्मिक आयोजनों के लिए लोकार्पित करेंगे। उन्होंने बताया कि देवीलोक की प्रारंभिक प्लानिंग है। सभी से सुझाव लेकर जनमानस के अनुरूप देवीलोक का निर्माण होगा। तकनीकी सुझाव भी लिए जा रहे हैं।
इस अवसर पर विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, आयुक्त रजनीश कसेरा, सहायक यंत्री इंदुप्रभा भारती, जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र सिसौदिया, उपयंत्री दिलीप मालवीय, स्वच्छता निरीक्षक ओमप्रकाश पथरोड़ आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button