प्रशासनिक
यातायात सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अंतर्गत इनोवेटिव स्कूल में कार्यक्रम आयोजित हुआ

देवास। यातायात सड़क सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत इनोवेटिव स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा पखवाड़े के दौरान विभिन्न कार्यक्रम जैसे चित्रकला, स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न अशासकीय विद्यालयों से भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किए गए तथा मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी दी। थाना यातायात प्रभारी पवनकुमार बागड़ी, सूबेदार राहुल ह चंदेले एवं सूबेदार गोविंद सिंह ने यातायात पार्क में लगे यातायात संकेतों तथा इंटरसेप्टर व्हीकल एवं ब्रेथ एनालाइजर के बारे में जानकारी दी।




