शिक्षा

उत्कृष्ट विद्यालय में सामूहिक सूर्य नमस्कार

Share

टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया।

अतिथि के रूप में पोपसिंह जिरवाय जनपद अध्यक्ष, राजेंद्र पटेल, विजेंद्र गुरवाड़िया, पार्षद सुनील मालवीय, विजेंद्रसिंह ठाकुर पत्रकार, धीरजसिंह सेंधव, नितेश बेसवाल आदि उपस्थित रहे।

मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रजलित किया गया। इसके पश्चात छात्रों के साथ आकाशवाणी से प्रस्तुत सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक/शिक्षिकाओं ने योग एवं प्राणायाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button